Loading...
अभी-अभी:

जुन्नरदेवः राज्यपाल सुश्री उईके का हुआ भव्य सम्मान, जुन्नरदेव एवं दमुआ में भव्य स्वागत हुआ

image

Oct 30, 2019

राकेश प्रजापति - पश्चिम कोयलांचल क्षेत्र के मुख्यालय जुन्नारदेव में व्यापारी बंधुओं, राजनैतिक संगठनों के साथ-साथ कई सामाजिक, संस्कृति, धार्मिक संस्थाओं ने अपने जिले की निवासरत राज्यपाल का ऐतिहासिक नागरिक सम्मान समारोह आयोजित कर एक मिसाल पेश की। इस अवसर पर समीपस्थ प्रदेश छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके का शहर के गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया गय़ा।

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

अद्भुत और नये तरीके से हुए इस सम्मान को पाकर राज्यपाल अनसूया उईके भावुक दिखी एवं जुन्नारदेव कवि सम्मेलन में भी शामिल हुई। यह कार्यक्रम पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल के चहुँ ओर प्रशासन की बेहतरी चाक चौबंद व्यवस्था रही। कार्यक्रम में सम्मान समारोह समिति के मार्ग दर्शन मिगलानी संजय जैन के अलावा भाजपा से सम्बद्ध सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।