Loading...
अभी-अभी:

भोपालः राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

image

Dec 9, 2019

संजय डोंगरदिवे - एकलव्य आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन टीटी नगर खेल मैदान में किया गया। दूसरी एकलव्य आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री जीतू पटवारी, आदिमजाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम जनसंर्पक मंत्री पीसी शर्मा भी उपस्थित रहे।

खेल आयोजन अनेकता में एकता का प्रतीक

इस अवसर पर बोलते हुये मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह केवल खेल आयोजन ही नहीं बल्कि यह अनेकता में एकता का प्रतीक है। यही हमारा देश है। विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है। यह मौका है अनेकता में एकता की छवि देखने का, यही हमारी संस्कृति भी है। जिसे पूरा विश्व देखता है। बहुत खुशी हुई स्पोर्ट्स मीट में बच्चों के बीच आकर। यही बच्चे अपने देश और प्रदेश का निर्माण करेंगे। इनमें स्पोर्ट्स स्पिरिट हो। स्पोर्ट्स मीट में बच्चों को दूसरे राज्यों के बच्चों से मिलने का अवसर मिला। भिन्न जाति, प्रदेश और भाषा के बच्चे एक साथ हैं।