Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मकान में छापा मारकर गुटखा बनाने वाली नकली फैक्टरी का किया भंडाफोड़

image

Nov 3, 2018

धर्मेंद्र शर्मा : ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में एक मकान में छापा मारकर गुटखा बनाने वाली नकली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां नामी गिरामी विमल और राजश्री गुटका धड़ल्ले से बनाया जा रहा था। इस सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने बलराम भदौरिया और जॉनी कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से खाली गुटका पाउच दिल्ली से लाते थे। उसमें लोकल गुटका तैयार कर भर देते थे। 

ज्यादातर यह लोग ग्रामीण इलाकों और रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के आसपास गुमटी वालों को बाजार कीमत से काफी कम पर गुटका पाउच बेच देते थे। विमल गुटखा कंपनी प्रतिनिधियों ने पुलिस से मिलकर शंका जाहिर की थी कि उनके कंपनी के गोला का मंदिर इलाके में बनवाया जा रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर को तैयार किया और नारायण विहार कॉलोनी में जोगेंद्र सिंह के मकान उसे नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री का पता लगा। क्राइम ब्रांच के लोगों ने वहां छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली गुटखा बरामद किया है। पुलिस ने रेपर पाउच के साथ कच्चा माल मशीन भी बरामद की है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि गुटके के लिए रॉ मैटेरियल आरोपी कहां से लाते थे और उनके खरीददार कौन-कौन दो थे।