Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः बच्ची के पेट से निकला बालों का आधा किलो वजनी गुच्छा

image

Mar 27, 2019

सुनील वर्मा- ग्वालियर में एक 7 साल की बच्ची के पेट से बालों का गुच्छा निकला है। यह बालों का गुच्छा आधी किलो वजन का है। जिसका ऑपरेशन एक निजी अस्पताल में किया गया और अब बच्ची की हालत बेहतर बताई जा रही है। यह विश्व का 109 वां केस है। 

दअरसल दतिया जिले के सेवड़ा तहसील में रहने वाले प्रेम बाथम की 7 साल की बेटी वर्षा बाथम को बचपन से बाल खाने की आदत थी। इस वजह से सात साल की वर्षा के पेट में आधा किलो वजन का हेयरबॉल बन गया। जिससे उसके पेट में असहनीय दर्द रहने लगा। खाना खाते ही उसे उल्टी हो जाती थी। नित्य कार्यों में भी समस्या बढ़ती जा रही थी। आर्थिक हालातों से जूझ रहे प्रेम बाथम अपनी बेटी को पेनकिलर देकर पेट के दर्द को कम कर रहे थे। लेकिन जब असहनीय दर्द हुआ, तो वह ग्वालियर ले आए। जहां उसे पहले एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।

ट्रायकोबेजोआर रोग बिल्लियों में है पाया जाता

पीडियाट्रिक सर्जन अजय उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुये बताया कि बच्ची जब उनके पास आई तो उसे पेट में असहनीय दर्द था। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था। इस पर मैंने जांच कराई। पता चला कि वह ट्रायकोबेजोआर रोग पीडि़त है। इस पर मैंने उनके पैरेंट्स को समझाया और ऑपरेशन कर 500 ग्राम का हेयरबॉल निकाला। अब वर्षा पूरी तरह से स्वस्थ है। ज्यादातर ऐसे केसेज साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम होने वाले व्यक्ति में देखने को मिलते हैं। लेकिन इस केस में यह लडक़ी दिमागी तौर पर पूरी तरह से ठीक थी। डॉक्टर के अनुसार ट्रायकोबेजोआर रोग बिल्लियों में पाया जाता है। क्योंकि इस प्रजाति में ख़ुद के बाल को मुंह से साफ करने की आदत होती है।

जयरोग्य अस्पताल अधीक्षक अशोक मिश्रा का कहना है कि ऐसे केस साइक्लोजिकल बच्चों में देखने को मिलते हैं जो बच्चे मिट्टी या अन्य चीज़ खा जाते हैं। ऐसे ही बाल को भी खा जाते हैं जिसकी वजह से पेट में बालों का गुच्छा बन जाता है। डिस्क ऑपरेशन कर इलाज किया जाता है और छोटे बच्चे जो होते हैं वह समझ ना होने के कारण ऐसी चीज़ों को खा जाते हैं।