Loading...
अभी-अभी:

मकरंद पाटिल ने सात गेंदों पर लगाए सात छक्के, 12 साल पुरानी याद को किया ताजा

image

Mar 27, 2019

टीम इंडिया के युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए थे। 12 साल पुरानी इस याद को मुंबई के एक लोकल ब्वॉय ने फिर ताजा कर दिया है। 23 साल विक्रेता मकरंद पाटिल ने एक लोकल टूर्नामेंट में सात गेंदों में सात छक्के लगाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार पाटिल ने 26 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। खास बात यह है कि यह मकरंद इस मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। किसान के बेटे मकरंद पाटिल ने जैसे ही यह तेज तर्रार पारी खेली, उनके फोन पर फोन-कॉल्स से बाढ़ आ गई। पाटिल ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, जब तक मैंने चौथा छक्का लगाया तो मुझे नहीं लग रहा था की मैं एक ओवर में छह छक्के लगा पाउंगा। जैसे ही मैंने छठा छक्का लगाया। मेरी टीम के खिलाड़ी जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

जानकारी के मुताबिक मकरंद ने आगे कहा, उस समय मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं क्रीज पर नहीं बल्कि चांद पर खड़ा हूं। मैंने सातवीं गेंद पर भी छक्का ही लगाया। वो वक्त मेरे लिए काफी खास था।