Loading...
अभी-अभी:

सिर में लगी गोली, घायल ने की घटना को नया रूप देने की कोशिश

image

Feb 23, 2019

दीपेश शाह- 1 फरवरी को क्षेत्र में एक सनसनीखेज दिलचस्प मामला देखने में आया है जिसमें चार आरोपियों को गोली मारने और 12 दिनों तक गोली सर में फंसे रहने का दोषी बनाया गया था। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले का भी खुलासा कर दिया। सिर में फंसी गोली की बात तो सही थी, मगर जिन आरोपियों और घटनाक्रम की बात बतायी गई थी, वह पुलिस के अनुसार फर्जी निकला। कल कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता के जरिए सिविल लाइन टीआई निरंजन शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फरियादी शुभम विश्वकर्मा के सिर में फंसी गोली तो सही है।

गोली लगे होने का लाभ उठाते हुये पुरानी लेनदेन से निपटने के लिए रची साजिश

दरअसल जिस रात की घटना बताई जा रही है, उस रात और उस वक्त आरोपी एक शादी के समारोह में शामिल था। चश्मदीद गवाह उसका ही साथी श्रीराम था जो उसी के साथ शादी में गया था। पुलिस ने सबूत के तौर पर उस दिन की शादी के वीडियो और फोटो भी उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में ही रात के वक्त किए गए हवाई फायर की गोली उसके सिर में आकर लगी थी। एक्स-रे में जब सिर में गोली लगी होने की बात पीड़ित को मालूम चली तो उसने और उसके बड़े भाई अनिल ने एक बड़ा प्लान बनाया। जिसमें पुरानी लेनदेन को निपटाने की साजिश की गई। जिन चार आरोपियों के नाम पूर्व में घटना को अंजाम देना बताया गया था। उनसे शुभम और अनिल का पैसों का लेनदेन था। दोनों भाइयों पर पैसों के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था। उन्हें झूठे केस में फंसाने के लिए इस घटना को गंभीर रूप दिया गया। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को भी पेश किया, जिससे दोनों भाइयों का लेनदेन था और उसे भी झूठे केस में फंसाया था।