Loading...
अभी-अभी:

सिंगरौलीः सौ किमी दूर गांव से जन सुनवाई में ट्राईसाईकिल लेने के लिए पहुंची पैरों से लाचार महिला

image

Dec 4, 2019

नवीन मिश्रा - निःशक्तता का दर्द क्या होता है यह निःशक्त होने वाला ही समझ सकता है। कुछ ऐसा ही मामला सिंगरौली जिले में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान देखने को मिली। जहां एक 35 वर्षीया महिला 100 किलो मीटर दूर बरका गांव से जन सुनवाई में ट्राईसाईकिल लेने के लिए पहुंची। महिला पैर से विकलांग होने के कारण खिसक कर चलती है। ऐसे में उसे आने- जाने में काफी समस्या होती है। महिला ने आरोप लगाया है कि 2 साल के दरमियान तीन बार जनसुनवाई में आ चुकी हूं लेकिन अभी तक उसे ट्राईसाईकिल नहीं मिल पाई है।

80 प्रतिशत विकलांग महिला 2 साल से है पोलियो पीड़ित

दरअसल बरका निवासी 35 वर्षीया सुशीला 2 साल से पोलियो से पीड़ित है और तिपहिया साइकिल के लिए जिला के अधिकारियों व नेताओं के कई बार चक्कर काट चुकी है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। सुशीला 80 प्रतिशत विकलांग है, साथ ही माता-पिता के साथ, भाई भी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। विकलांग होने के बाद पति व सास-ससुर ने भी साथ छोड़ दिया। ऐसे में निशक्त महिला को जीवनयापन के लिए समस्या होने लगी है। साथ ही घर परिवार की जिम्मेदारियां भी उसी पर आ पड़ी है। आने-जाने के लिए भी खिसक-खिसक कर चलना पड़ता है। विकलांग महिला ने विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या को हल किया जाए।