Loading...
अभी-अभी:

रायसेन में किसानों ने खाद ना मिलने से किया चक्का जाम, 1 घंटे तक सागर भोपाल मार्ग रहा बंद

image

Dec 21, 2018

इलयास खान : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा को रोज नए मुद्दे मिलना शुरू हो गए हैं आज रायसेन में भी किसानों ने खाद ना मिलने से चक्का जाम किया। बता दें कि रायसेन में आज सुबह सागर भोपाल मार्ग पर किसानों ने खाद ना मिलने के कारण चक्का जाम किया और करीब 1 घंटे तक सागर भोपाल मार्ग बंद रहा जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लगी रही।

किसानों ने आरोप लगाया कि हमने वोट कांग्रेस सरकार को इसलिये दिया था कि हम को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, मगर कांग्रेस सरकार आते ही हम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खाद को ब्लैक में बेंचा जा रहा है। जिससे हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि अगर उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद एवं यूरिया नहीं मिला तो इसी तरह चक्का जाम किया जाएगा। वहीं मौके पर रायसेन एसडीएम संजय उपाध्याय एवं थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे ने चक्का जाम स्थल पर पहुंचकर किसानों से बातचीत करते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद और यूरिया दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।