Loading...
अभी-अभी:

सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह सारणी के पॉवर हाउस में बॉयलर प्रेशर से 2 मज़दूर झुलसे

image

Dec 21, 2018

युवराज गौर : बैतूल के सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह सारणी के पावर हाउस इकाई 7 के प्लांट क्रमांक 2 में गुरुवार की दोपहर बॉयलर प्रेशर से 2 मज़दूर झुलस गए जबकि एक मज़दूर भागने के दौरान गिरने से घायल हो गया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस में काम कर रही कंपनी यूनाइटेड इंजीनियरिंग के कर्मचारी मेंटेनेंस कर रहे थे उसी दौरान बायलर में ज्यादा प्रेशर होने की वजह से बायलर में फ्लैश (चिंगारी) निकली और वाइब्रेशन हुआ। फ़्लैश की चपेट में आने से 2 कर्मचारी झुलस गए और एक कर्मचारी बायलर पर गिरने से घायल हो गया। ताप ग्रह प्रबंधन ने घायल तीनों कर्मचारियों को विद्युत ग्रह अस्पताल में लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाढर अस्पताल रेफर कर दिया है। 

घायल हुए कर्मचारियों में शंकर राणे, दिलीप सांबरे और काला चंद दास शामिल है। सारणी थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं सतपुड़ा पावर हाउस प्रबन्धन इस मामले में चुप्पी साधे है। हर साल पावर हाउस में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।