Loading...
अभी-अभी:

राज्य में यह समझ नहीं आ रहा है कि असल मुख्यमंत्री कौन है : शिवराज सिंह

image

Jan 23, 2019

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा है कि राज्य में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असल में मुख्यमंत्री कौन है। चौहान आज जिले के बलवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या होने के बाद आयोजित शोकसभा में शामिल होने गए थे।

भाजपा बहुत कम वोट से हारी

यहां पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि जब कोई भी सवाल सीएम कमलनाथ से पूछा जाता है,  तो जवाब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं शिवराज ने कहा है कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि, प्रदेश के असल सीएम कमलनाथ हैं या दिग्विजय सिंह उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन की कमान अपने हाथ में ले ली है।

भाजपा जब भी सरकार बनायेगी पूर्ण बहुमत के साथ बनायेगी

इस तरह की 'मजबूर' सरकार भाजपा भी बना सकती थी किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी होने की वजह से भाजपा ने खरीद-फरोख्त की नीति नहीं अपनाई उन्होंने कहा है कि भाजपा जब भी सरकार बनायेगी पूर्ण बहुमत के साथ बनायेगी उन्होंने कांग्रेस पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप भी मढ़ा। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी लोकप्रियता एक बार फिर सिद्ध कर देगी।