Loading...
अभी-अभी:

शीत लहर और कोहरे के चलते किसानों की बढ़ी चिंताए

image

Jan 8, 2019

मुकुल शुक्ला : प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं ठंड ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खासकर कोहरे की वजह से किसान ज्यादा परेशान है। किसानों का मानना है कि इससे खेतों लगी फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचेगा।

किसान बालकिशन यादव, हरिदास यादव आदि ने कहा कि इन दिनों खेतों में  मसूर, चना गेहूं मटर,  आदि की फसलें लगी हंै। इन फसलों में बहुत ज्यादा नमी को सहने की क्षमता नहीं होती है। कहा कि दो दिन से कोहरा जारी है, इससे फसलों को नुकसान होगा। मिट्टी में क्षमता से अधिक नमी दिख रही है। यही नमी इन फसलों के पैदावार पर विपरीत असर डाल सकता है।

किसानों ने कहा कि कर्ज लेकर खेतों में इस बार काफी उम्मीद लेकर फसल बोए है। अगर फसल नष्ट होती है या उत्पादन कम होती है तो हमें कर्ज चुकाने में भी परेशानी होगी।