Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : निसर्ग तूफान के चलते प्रदेशभर में अलर्ट जारी, जिला कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश

image

Jun 4, 2020

दीपिका अग्रवाल : निसर्ग तूफान का असर प्रदेश में भी नजर आने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी है, जिसके बाद प्रदेश भर में जिला और संभाग स्तर पर सावधानी और बचाव के लिए अलर्ट जारी है।इंदौर में भी जिला कलेक्टर ने निसर्ग तूफ़ान से बचाव हेतु दिशा निर्देश दिए है जिसका असर आज सुबह से ही नजर आया।

निगम के कंट्रोल रूम में अधिकारियों का डेरा
बता दें कि, तूफान के मद्देनजर निगम के आला अधिकारियों ने निगम के कंट्रोल रूम में सुबह से ही डेरा डाल रखा है। यहाँ अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपायुक्त सहित एसडीआरएफ की टीम के सदस्य भी कंट्रोल रूम पर मौजूद रहे। अपर आयुक्त वायरलेस सेट के माध्यम से शहर के हालातों की जानकारी ले रहे हैं। अपर आयुक्त के मुताबिक अब तक बारिश की वजह से शहर में 8 पेड़ों के गिरने की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई है,जिन्हें निगम के अमले द्वारा हटाया जा रहा है। वहीं निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी इस दौरान तमाम गतिविधियों पर नजर बनाये हुए नजर आई।

सभी विभाग अलर्ट पर 
सुबह जहाँ उन्होंने अधिकारियों से फोन पर जानकारियाँ हासिल की, वहीं बाद में वे खुद निगम के कंट्रोल रूम पहुंची और अधिकारियों को जरुरी अहतियात बरतने के निर्देश भी दिए। हालाँकि अब माना जा रहा है कि निसर्ग तूफ़ान का रूट बदल चुका है और अब इंदौर में उसका उतना असर नहीं होगा जितने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। जिससे थोड़ी राहत भी महसूस की जा रही है। बावजूद इसके सभी विभाग अभी भी अलर्ट पर है,ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।