Loading...
अभी-अभी:

इन्दौर नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर ​किया जा रहा सैनेटाइजर का छिड़काव, जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में संभाल रहे मोर्चा

image

May 1, 2020

विकास सिंह सोलंकी : कोरोना वायरस को लेकर शहर में जहां डॉक्टर लगातार पीड़ित मरीजों के इलाज में लगे हैं। वहीं कोरोना से जंग जीतने के लिए नगर निगम अधिकारी से लेकर कर्मचारी सभी शहर के कोने कोने में सेनेटाइजर का छिड़काव युद्ध स्तर पर कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज इंदौर में..
गौरतलब है कि, इन्दौर जिले में प्रदेश से सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ऐसे में कईं क्षेत्रों को हॉट स्पॉट भी घोषित किया गया है। इन्दौर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इन्दौर नगर निगम द्वारा लगातार शहर में सैनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। 

जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में करवाया सैनेटाइजर छिड़काव कार्य
निगम द्वारा किए जा रहे सैनेटाइजर छिड़काव में अब जनप्रतिनिधि भी लगातार अपने अपने क्षेत्रों में सैनेटाइजर छिड़काव का कार्य कर रहे हैं। इन्दौर पूर्व सभापति अजय सिंह नरुका ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र में मैदान सम्भालते हुए पूरे क्षेत्र में सैनेटाइजर का छिड़काव करवाया है।