Loading...
अभी-अभी:

रायपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मिलेंगे रोजगार, सभी निर्माण एजेंसियों को मिले निर्देश

image

May 1, 2020

आशीष तिवारी : मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी निर्माण एजेंसियों को पुल-पुलियों, सड़क आदि के निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। 

इन कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
उन्होंने कहा है कि मनरेगा में जल संग्रहण संरचनाओं और गरवा योजना के अंतर्गत गौठानों में चारागाह बाड़ी विकास के कार्य प्राथमिकता से लिए जाएं। मण्डल आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।  

छत्तीसगढ़ में कोरोना के केवल 33 से 40 केस
मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने कहा कि भारत वर्ष में कोरोना के 3 गुना केस हो गए है, जबकि छत्तीसगढ़ में केवल 33 से 40 हुआ। इसके लिए आप बधाई के पात्र है। ग्रामीण अंचलों में बनाए जा रहे गौठानों में चारागाह विकसित किए जाएं। गौठानों के पास में ही तालाबों का भी निर्माण करवाया जाए। साथ ही यहां पशु नस्ल सुधार के कार्य भी किए जाएं। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाने के कार्य से महिलाओं को जोड़ा जाए। महिलाओं द्वारा उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की खरीदी वन विभाग द्वारा की जाए। इसी प्रकार गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित करने यहां आवश्यक अधोसंरचना भी विकसित की जाए। सभी गौठानों में छायादार वृक्षों का रोपण किया जाए। खरीफ मौसम के लिए सभी तैयारी शुरू की जाएं। खाद, बीज सहित किसानों को दी जाने वाली कृषि अदानों की आपूर्ति समय पर की जाए। 

किसानों को मिलेगी ये सुविधा
किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा के तहत नहरों की मरम्मत सहित अन्य जल संरचनाओं के रख-रखाव और मरम्मत के ज्यादा से ज्यादा कार्य कराये जाएं। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में डी.जी.पी. डी.एम. अवस्थी, पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त मनिन्दर कौर द्विवेदी सहित अन्य विभागों के सचिव शामिल हुए।