Loading...
अभी-अभी:

नहीं सुधर रहे इंदौरवासी, लगातार आ रहे कोरोना संक्रमित के केस

image

Mar 27, 2020

इंदौरः इंदौर में भी कोरोना के लगातार केस सामने आ रहे है। गुरुवार रात 5 नए मामले आने के बाद पाजिटिव की संख्या अब 3 दिन में 15 हो गई है। इसमें से उज्जैन निवासी 65 वर्षीया महिला और इंदौर के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। इंदौर में 300% की रफ्तार से कोरोना का दायरा बढ़ने से हड़कंप मचा है। पहले 54 दिनों में यहां कोई केस सामने नहीं आया था, लेकिन 3 दिन से लगातार 5-5 केस सामने आ रहे हैं। इसी बीच, प्रशासन ने शहर के उन इलाकों को कैंटोनमेंट (निषेध) एरिया घोषित कर दिया, जहां पॉजिटिव मरीज पाए गए है। 

इन इलाकों के आठ हजार से ज्यादा लोग होम क्वारेंटाइन

अफसरों के अनुसार, गुरुवार रात जो नए 5 मरीज मिले हैं, इनकी हालत अब स्थिर है। बुधवार को जो 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे, उनके नजदीकी और करीबी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सुबह जो पांच मरीज मिले थे, इनके संपर्क में 29 लोगों के आने की बात सामने आई है, जबकि देर रात मिले मरीजों से 40 लोग मिले या उनके साथ रहे। इस तरह से 69 की स्क्रीनिंग की जा रही है। कैंटोनमेंट (निषेध) एरिया मरीजों के घर से तीन किमी तक का होगा और इसमें किसी भी व्यक्ति को बाहर आने-जाने नहीं दिया जाएगा। इन इलाकों के आठ हजार से ज्यादा लोग होम क्वारेंटाइन हो गए हैं।

ये इलाको के नाम है चंदननगर, 12/1 रानीपुरा, 566 स्नेह नगर, 6 मनीष बाग, मैपल वुड बिल्डिंग ए वन ब्लॉक, निपानिया, 128 सिलावटपुरा, 56/3 दौलतगंज, 22 दाउदी नगर खजराना रोड, 813 खातीवाला टैंक। इन घरों को एपी सेंटर घोषित करते हुए इसके 3 किमी की परिधि में कैंटोनमेंट एरिया रहेगा और 5 किमी की परिधि में बफर जोन रहेगा। एग्जिट पॉइंट पर कर्मचारी स्क्रीनिंग करेंगे। हर दिन 50 घरों में टीम जाएगी और रिपोर्ट लेगी। पॉजिटिव केस वालों के परिजन, निकट, संपर्क वालों पर 14 दिन तक नजर रखी जाएगी।