Loading...
अभी-अभी:

सौसरः दिल्ली से राष्ट्र शांति का पैगाम लेकर निकली जय जगत यात्रा पहुँची सौसर

image

Jan 9, 2020

दिनेश धारपुरे - बा-बापू की 150वीं जयंती पर दिल्ली से 2 अक्टूबर 2019 से निकली जय जगत यात्रा लगभग 11000 किलोमीटर की दूरी में से 1800 किलोमीटर की दूरी तय कर सौसर पहुँची। जहाँ गांधी चौक में गाँधीजी के प्रतिमा के पूजन के साथ ही गांधी विचारों का प्रसार किया गया। उसके बाद बस स्टेंड स्थित संत तुकडोजी महाराज के आश्रम पहुंची यात्रा, जहाँ तुकडोजी महाराज के आसन का पूजन किया गया।

दिल्ली से जेनेवा के लिए पदयात्रा, पदयात्रा में शामिल कई देशों के लोग

यह यात्रा विश्व में न्याय व शांति के लिये निकली जा रही है, जिसका उद्देश्य गाँधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचना है, जिसमें कई देशों के 50 से अधिक पदयात्री शामिल है, जो दिल्ली से जिनेवा के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। इन पदयात्रियों को प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। साथ ही स्वागत के साथ-साथ सेल्फ़ीप्रेम से यादों को भी संजोया जा रहा है। यह पदयात्रा सौसर से निकलकर लगभग 3 दिन जाम सावली के चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर में रुकेंगे। 2 अक्टूबर 2020 को जेनेवा में 5 देशों के प्रतिनिधियों मंडलों द्वारा गाँधीजी के विचारों पर भव्य कायकर्म के तहत इस यात्रा का समापन होगा।