Oct 3, 2021
राजेंद्र | सिवनी में किसानों की मांगों को जब सरकार द्वारा अनदेखी की जाने लगी तो पत्रकार ने ही आंदोलन का रुख अपना लिया। सिवनी मुख्यालय से भोपाल तक पैदल किसान न्याय यात्रा निकाली। पत्रकार संजय बघेल द्वारा किसानों की मुख्य 3 मांग जिसमें उपचुनाव में किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक प्रदेश के किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया है।
किसानों को नहीं मिली मुआवजा राशि
ऐसे ही प्रदेश के किसानों की प्रत्येक फ़सल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की किस्त तो ली जाती है किंतु किसानों की फसल पूर्ण बर्बाद होने के बावजूद उन्हें विभिन्न प्रकार के नियमों का हवाला देकर मुआवजा की राशि नहीं दी जाती। इस वर्ष जिन जिन किसानो की फ़सल नुकसान हुईं हैं उन्हें भी राशि नहीं दी गई।
किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान
प्रतिवर्ष सरकार द्वारा फसलों का मूल्य तो तय कर दिया जाता है किंतु उस दर पर व्यापारियों द्वारा किसानों की फसल नहीं खरीदी जाती। इससे प्रतिवर्ष उन्हें अत्यधिक नुकसान झेलना पड़ता है, इसलिए प्रदेश के किसानों की इस समस्या का समाधान के लिए मक्के जैसी मुख्य फसल का सेवा सहकारी समितियों में रजिस्ट्रेशन करवा कर संबंधित सोसाइटी के माध्यम से मक्के की खरीदी करवाई जानी चाहिए।