Loading...
अभी-अभी:

विधायक रामबाई सिंह ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, कहा कांग्रेसियों की बपौती नहीं है अस्पताल..

image

Oct 20, 2019

प्रशांत चौरसिया : दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह एक बार फिर अपने दबंग और तीखे अंदाज में नजर आईं। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची रामबाई सिंह को जब बताया गया कि जिला अस्पताल में कांग्रेसी नेताओं का दखल बढ़ रहा है, तो उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल कांग्रेस नेताओं की बपौती नहीं है।

अस्पताल का निरिक्षण करने पहुंची थी रामबाई
दमोह के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची रामबाई सिंह को वहां पर भर्ती मरीजों ने अनेक शिकायतें की। वहीं रामबाई सिंह ने जिला अस्पताल में बटने वाले भोजन के लिए रसोईघर का भी निरीक्षण किया। जहां पर मिली अनियमितताओं के बाद जहां राम बाई सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। 

रामबाई सिंह भड़कीं.. 
वहीं एक अधिकारी ने यह कह दिया कि रसोईघर की व्यवस्थाएं अभी कुछ समय पहले ही बदली गई है। जिस व्यक्ति को लाया गया है उसको कांग्रेस नेताओं के सिफारिश के बाद लगाया गया है। इस बात पर रामबाई सिंह भड़क गई और उन्होंने कहा कि यह जिला अस्पताल आम जनता के लिए है। कांग्रेस नेताओं की बपौती नहीं है। रामबाई सिंह ने यह शब्द एक नहीं अनेक बार दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित मंत्री ईमानदारी से काम कर रहे हैं लेकिन जिला स्तर के छुट भैया नेता व्यवस्थाओं को अवस्था में बदलने का काम कर रहे हैं। वे सीधे मुख्यमंत्री से बात करके इस मामले पर कार्रवाई कराएंगे।