Loading...
अभी-अभी:

अशोकनगरः विधायक ने किया अति वर्षा से फसलों, मकानों को हुए नुकसान का सर्वे

image

Sep 24, 2019

राजेश दुबे – इस वर्ष हुये लगातार बारिश के कारण की स्थानों पर फसलों और लोगों के घरों में काफी नुकसान हुआ है। अशोकनगर विधायक जजपाल जज्जी ने कचनार सर्किल के गांव बाजिदपुर, बेरखेड़ी, सोनेरा आदि में बाढ़ व अति वर्षा से फसलों में हुये नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ तहसीलदार दीपेश धाकड, राजस्व निरीक्षक आशीष तिवारी व सर्किल के पटवारियों ने भी जायजा लिया।

पूरे क्षेत्र में किसानों का भारी नुकसान

सर्वे के दौरान यह देखा गया कि पूरे क्षेत्र में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। अनेक मकान गिर गए हैं विधायक के साथ सर्वे टीम ने खेत खेत जाकर नुकसान का निरीक्षण किया व गांव में जाकर जिनके मकान गिरे हैं उनसे मिले व सभी को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से मिले थे। सिंधिया जी ने उन्हें अशोकनगर जिले में हुये फसलों के नुकसान से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया था। साथ ही किसानों को हर सम्भव मदद देने की बात कही थी। सभी विधायकों को भी निर्देश दिए थे कि राजस्व अमले के साथ गांव-गांव जाकर किसानों के नुकसान का सही आंकलन कराएं।