Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश को हमने देश का अग्रणी राज्य बनाया : शिवराज

image

Jul 16, 2018

रतलाम में निर्धारित समय से तीन घण्टे की देरी से रतलाम के सभास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बरबाद किया था, जबकि मैने उसे अग्रणी राज्य बनाया है।

जन आशीर्वाद यात्रा लेकर चल रहे शिवराज का काफिला काफी विलम्ब से रतलाम शहर में पहुंचा। शिवराज ने करमदी में नमकीन क्लस्टर का लोकार्पण किया इसके बाद शिवराज का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ शहर सराय स्थित सभा स्थल पर पंहुचा। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे और हजारों की संख्या में लोग सडक़ के दोनो ओर शिवराज की झलक पाने के लिए खडे थे।

रात करीब साढे ग्यारह बजे शिवराज सिंह सभास्थल के मंच पर पंहुचे और ११.४० पर उनका सम्बोधन प्रारंभ हुआ। शिवराज ने अपने सम्बोधन में जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा वहीं अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियां गिनाई। उन्होने कहा कि कांग्रेस के राज में मध्यप्रदेश पूरी तरह बरबाद हो गया था। बिजली आती नहीं थी,सडक़ें नहीं थी। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। सरप्लस बिजली का प्रदेश बन चुका है। रतलाम में दो हजार करोड से अधिक के काम किए गए है। शिवराज ने कहा कि मेडीकल कालेज इसी सत्र में प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। तीन घण्टे की देरी हो जाने के बावजूद सभास्थल पर हजारों लोग शिवराज को सुनने के लिए मौजूद थे।