Loading...
अभी-अभी:

एलपीजी गैस पर बढ़ाए गए दाम को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

image

Jan 3, 2020

विनोद शर्मा  : ग्वालियर में महिला कांग्रेस द्वारा एलपीजी गैस पर बढ़ाए गए दाम को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया है। इसके तहत फूलबाग चौराहे पर चूल्हा जलाकर मंगोड़े तले और लोगों को बांटे। इसके साथ साथ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गौरव ने प्याज और लहसुन की माला भी पहन रखी थी। उनका कहना था कि प्याज और लहसुन अब इतना महंगा हो गया है कि सोने की जगह पर उसकी माला पहनी जाए तो लोग ज्यादा धनी लगेंगे। 

इसके साथ ही उनका कहना था कि लगातार जिस तरह से एलपीजी गैस प्याज लहसुन और अन्य खानपान की चीजों पर दाम बढ़ते जा रहे हैं। उससे ग्रहणियों का पूरा बजट बिगड़ गया है। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवार आखिर कैसे अपना गुजारा करेगा। यह मोदी जी कतई नहीं सोच रहे हैं, उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई पर लगाम ना लगाने का आरोप लगाया है। मेला कांग्रेस के अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। कुछ लोग तो इस बात से ही खुश थे कि प्रदर्शन के बहाने ही सही इस ठंड में उन्हें मुफ्त में मंगोड़े खाने को मिल रहे हैं।