Loading...
अभी-अभी:

मंदसौर : बाढ़ में फंसे एक बुजुर्ग व्यक्ति को रेस्क्यू कर निकाला बाहर, राहत केंद्र पर लोगों को बांटे कपड़े, खाद्य सामग्री

image

Sep 16, 2019

गरोठ क्षेत्र में बाढ़ से हालात बद से बदतर है, लोग गांव में पूरी तरह फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। ऐसी ही घटना बीती शाम की है। जहां पर बाढ़ में फंसे एक बुजुर्ग व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया है जिसे राहत केंद्र खड़ावदा पहुंचाया गया।

फिलहाल चंबल नदी के किनारे बसे सभी गांव को खाली करा लिया गया है और लोगों से प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है कि आप जल्द से जल्द गांव खाली करा दीजिए। बाढ़ पीड़ितों की स्थानीय लोगों द्वारा मदद की जा रही है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को खड़ावदा लाया गया जहां पर उन्हें राहत केंद्र पर शिफ्ट किया गया है। उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री कपड़े कंबल लोगों द्वारा दिया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी स्थानीय लोग आगे आ रहे हैं और उनकी मदद की जा रही है।

मंदसौर कलेक्टर मनोज कुछ अपने लोगों से निवेदन किया है कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों  पर ध्यान ना दें गांधी सागर बांध पूरी तरह सुरक्षित है गांधी सागर बांध का जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है जल्द ही लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने शुरू हो जाएगी