Loading...
अभी-अभी:

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

image

May 13, 2018

ग्वालियर में एक युवती ने जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक के बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरक्षक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दअरसल ग्वालियर में रहने वाली दुष्कर्म की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रेलवे कॉलोनी में रहने वाले जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया के बेटे दिग्विजय सिंह से स्कूल के समय से उसकी दोस्ती थी और उसके घर पर भी उसका आना जाना था। तभी वह उसे अपने घर ले गया उसके घर पर उसके दोस्त व उसके जीजा जी थे। उनको बाहर भेजकर दिग्विजय ने पानी में नशीली दवा मिलकर उसके साथ शादी की बात बोलकर दुष्कर्म किया। 

जब दुष्कर्म पीड़िता ने दिग्विजय से शादी करने की बात बोली तो वह शादी की बात से मुकर गया। जिसके बाद उसने पडाव थाने पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।