Loading...
अभी-अभी:

मेघनगर : गुजरात से लौटी महिला मजदूर ने दो जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

image

May 14, 2020

दशरथ सिंह कट्ठा : गुजरात के पोरबंदर से श्रमिक ट्रेन में सवार होकर एक गर्भवती महिला प्रियंका वसुनिया झाबुआ जिले के ग्रामीण अंचल के समोहि जा रही थी। तभी मेघनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही अचानक उसे प्रसव पीड़ा होना शुरु हो गयी। तब मेघनगर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस अमले के साथ प्रशासनिक अमले ने पूरी सूझबूझ के साथ महिला को 108 की मदद से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

गर्भवती महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बालिका का वजन 1 किलो 5 ग्राम तो दूसरी बालिका का वजन 1 किलो 700 ग्राम के लगभग है। बता दें कि,  मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रसव के बाद उन्हें गृह ग्राम समोहि भेज दिया गया है। वहीं बालिकाओं के जन्म से प्रशासनिक अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।