Loading...
अभी-अभी:

शिक्षा से ही समाज एवं देश की उन्नति संभव : खनिज मंत्री जायसवाल

image

Nov 8, 2019

राज बिसेन : वारासिवनी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले 05 छात्रावासों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छात्रावास स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ खनिज मंत्री जायसवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया है। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
छात्रावास स्थापना दिवस के अवसर पर कन्या छात्रावास की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज मंत्री जायसवाल ने कहा कि 1947 में देश जब आजाद हुआ तो उस समय हमारा देश बहुत गरीब था। शिक्षा के पर्याप्त साधन नहीं थे। देश में अनाज का पर्याप्त उत्पादन नहीं होता था। विदेशों से अनाज मंगाना पड़ता था। सिंचाई के साधन नहीं थे, सड़के नहीं थी। 

विकासशील देशों में पहले स्थान पर पहुंचा भारत
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्री लालबहादुर शास्त्री एवं श्रीमती इंदिरा गांधी के दूरदर्शी निर्णयों से हमारा देश तरक्की करते रहा और विश्व में विकासशील देशों में पहले स्थान पर पहुंच गया। आज हमारे देश में शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं को चाहिए कि वे समय के अनुसार अपने शिक्षा के क्षेत्र का चुनाव करें और उसमें आगे बढ़ें। हमारे प्रदेश को युवाओं के तकनीकी कौशल की बहुत जरूरत है। युवाओं के योगदान से ही मध्यप्रदेश तेजी से विकास करने में सक्षम बनेगा। 

युवाओं को अपने इतिहास को नहीं भूलना चाहिए
युवाओं को जाति, धर्म एवं क्षेत्रवाद की भावना से ऊपर उठकर मध्यप्रदेश के विकास के लिए सोचना होगा। युवाओं को अपने इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। युवा आजादी के पहले के इतिहास को जरूर पढ़े और समझें कि हमें आजादी कितनी मुश्किलों और कठिनाईयों के बाद मिली है। छात्र-छात्रायें पूरे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने समाज एवं देश के विकास में योगदान दे।