Loading...
अभी-अभी:

मंत्री पी.सी. शर्मा ने किया गुफा मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना के लिये भूमि-पूजन

image

Feb 18, 2020

भोपालः जनसम्पर्क एवं आध्यात्म मंत्री पी.सी. शर्मा ने गुफा मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना के लिये भूमि-पूजन किया। इस मौके पर महंत चन्द्रमादास त्यागी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, महापौर आलोक शर्मा, पूर्व सभापति नगर निगम कैलाश मिश्रा, पार्षद गिरीश शर्मा और श्री अमित शर्मा उपस्थित थे। मंत्री शर्मा ने नेहरू नगर पुलिस लाइन में पुलिस पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के भवन का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली, पुलिस अधीक्षक धरमवीर सिंह यादव, पार्षद संतोष कंसाना और शिक्षक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

सबरी नगर बस्ती में निर्माण कार्यों की शुरूआत

मंत्री पी.सी. शर्मा ने नेहरू नगर क्षेत्र की सबरी नगर बस्ती में गरीबों के लिये बनाई गई बहु-मंजिला आवासीय इमारतों में निर्माण कार्यों की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि यहाँ सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी। पार्षद संतोष कंसाना और स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।