Loading...
अभी-अभी:

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने किया संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ

image

Mar 9, 2020

खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ग्वालियर में रेशम मिल पानी की टंकी के पास संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक पेपरलेस रहेगा। यहाँ सारा काम कम्प्यूटर पर किया जायेगा। यहाँ लोगों को नि:शुल्क इलाज मिलेगा। दवाइयाँ एवं जाँचें भी नि:शुल्क होंगी।

इस मौके पर जानकारी दी गई कि ग्वालियर में 6 संजीवनी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इनमें मरीजों का नाम ऑनलाइन दर्ज होगा। डॉक्टर मरीज की जाँच कर उससे संबंधित जानकारी ऑनलाइन फीड करेंगे। मरीज को दवाई का पर्चा एवं दवाई दी जायेगी। क्लीनिक का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें 68 तरह की जाँचें एवं 120 तरह की दवाएँ नि:शुल्क दी जायेंगी।