Loading...
अभी-अभी:

जबलपुरः प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का हंगामा

image

Aug 7, 2019

अरविन्द दुबे- NSUI कार्यकर्ताओं ने आज अचानक सिविल लाइंस थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बिना किसी पूर्व सूचना के इकट्ठा हुए इन कार्यकर्ताओं को देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी, लेकिन कुछ ही मिनिट में पुलिस बल और वॉटर केनन बुला लिया गया। इधर NSUI के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उनके कार्यकर्ता को जातिगत रूप से अपमानित करने वाले प्रोफेसर को तुरंत गिरफ्तार किया जाये। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और थाने के सामने बैठ कर विरोध जताने लगे। मामला बढ़ता देख कर पहले पुलिस ने बैनर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को थाने के सामने से हटने की चेतावनी दी, लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं हटे, तब पुलिस ने वॉटर केनन से पानी की तेज धार छोड़ कर कार्यकर्ताओं को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने NSUI के लगभग पच्चीस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। NSUI के इस प्रदर्शन से काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

NSUI कार्यकर्ता पुलिस की कारवाही से संतुष्ट नहीं

मामला यह है कि बीते शनिवार को साइंस कॉलेज में बीएड की काउंसलिंग चल रही थी, तभी NSUI के कार्यकर्ता और एक प्रोफेसर के बीच विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोपी प्रोफेसर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने पहले मामले की जांच करने और इसके बाद दोषी पाए जाने पर प्रोफेसर की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। NSUI कार्यकर्ता पुलिस की कारवाही से संतुष्ट नहीं हैं। इस वजह से उन्होंने सिविल लाइंस थाने का घेराव किया और प्रोफेसर को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।