May 21, 2019
राजेन्द्र शर्मा- कलयुगी मां ने छोड़ी अपनी चार महीने की मासूम बच्ची। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के परिसर में नवजात बच्ची को छोड़ मां हुई फरार।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ अस्पताल में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब एक नवजात शिशु जिला अस्पताल में लावारिस अवस्था में पाई गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण मां अपनी छोटी सी नन्ही बच्ची को जिला अस्पताल में छोड़ कर चली गई। वहीं उसी मां की बड़ी बच्ची जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड में भर्ती थी। उसको वह अपने साथ ले कर चली गई।
कुछ दिन पहले ही महिला बड़ी बच्ची को जिला अस्पताल के एनआरसी में लेकर हुई थी भर्ती
वहीं आर एस परिहार सिविल सर्जन ने बताया कि ऊंचा खेड़ा की रहने वाली पिंकी अपनी चार महीने की बच्ची को जिला अस्पताल में ट्रॉमा वार्ड के पीछे छोड़कर कर चली गई। वहीं उसी पिंकी अपनी बड़ी बच्ची जो जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती थी, उसको अपने साथ लेकर वापस चली गई। बच्ची को छोड़कर जाने के पीछे आर्थिक तंगी एक मुख्य कारण हो सकता है। अभी बच्ची का इलाज करके उसको गोपाल महिला मंडल को सुपर्द कर दिया गया है और इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। बच्ची का त्याग करने के पीछे की जांच चल रही है।