Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की 4 पीढ़ी भी नहीं हटा सकी है गरीबी -गडकरी

image

May 4, 2019

युवराज गौर- लोकसभा चुनावों में राजनैतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अब चरम पर पहुंच रहा है। देश के दो बड़े राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे की कमियां गिना रहे हैं। अपने हर चुनाव प्रचार में प्रत्येक दल द्वारा यही सिलसिला चलाया जा रहा है। नेता जनता के बीच जाते हैं और दूसरी पार्टी की कमियों का पिटारा खोल कर बैठ जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने में आया बीते दिन बैतुल की सभा में।

130 करोड़ जनता के भविष्य संवारने के लिए भाजपा अडिग

शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार दुर्गादास उइके के समर्थन में प्रचार के लिए बैतुल के मुलताई पहुंचे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस की पिछले 70 साल की नाकामियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कर रही है, लेकिन गरीबी अभी तक नहीं हट पाई। 1947 में देश के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की जनता को आश्वस्त करते हुए गरीबी हटाने का नारा दिया था। इसके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह भी गरीबी नहीं हटा पाए और अब गांधी परिवार का पोता राहुल भी गरीबी हटाने की बात कर रहा।

उन्होंने सवाल उठाते हुए जनता से ही पूछ लिया कि जब कांग्रेस की 5 पीढ़ी गरीबी नहीं हटा पाई तो राहुल गांधी गरीबी हटा देंगे, इस पर कैसे विश्वास किया जाए। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोकसभा चुनाव मोदीजी, नितिन गडकरी या दुर्गादास उइके की सफलता के लिए नहीं बल्कि 130 करोड़ जनता के भविष्य संवारने के लिए भाजपा द्वारा लड़ा जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने दुर्गादास उइके के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।