Loading...
अभी-अभी:

बड़वानीः कलेक्टर अमित तोमर की एक और पहल, बिना हेलमेट के कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश निषेध

image

Nov 19, 2019

सचिन राठौड़ - कलेक्टर अमित तोमर की एक नई पहल करते हुये यह निर्देश जारी किया कि  बिना हेलमेट के कलेक्टोरेट परिषर में ना करें। यदि ऐसा करते हैं तो इसके एवज में जुर्माना अदा करना होगा। जिले में हेलमेट की अनिवार्यता को दैनिक दिनचर्या में लाने के लिए अब कलेक्टर परिसर में बिना हेलमेट के आने वाले अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजनों से 250 रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा। इसके लिए उन्हे प्राप्ति रसीद भी दी जायेगी।

यातायात के नियमों के तहत एवं दुर्घटना रोकने के लिए उठाय़े गये ये कदम

कलेक्टर ने बताया कि यातायात के नियमों के तहत एवं दुर्घटना होने पर लोगों की जान बचाने के लिए दो पहिया वाहन के संचालन के दौरान हेलमेट पहना जाना अनिवार्य है। इसके लिए आज से कलेक्टोरेट परिसर में जो भी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी,  मोटर सायकिल से आयेगा, वह स्वयं एवं उसके पीछे बैठा हुआ व्यक्ति भी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगायेगा। यह नियम कलेक्टरेट परिसर में दो पहिया वाहन से प्रवेश करने वाले आमजनों पर भी लागू होगा। इस नियम का पालन करवाने के लिए कलेक्टरेट परिसर में  होमगार्ड जवानों को जिम्मेदारी दी गई है। उल्लंघन करने वालों को हेलमेट के बारे में बतायेंगे और उनसे निर्धारित जुर्माना राशि वसूलेंगे।