Loading...
अभी-अभी:

महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को लेकर सिंधिया का बड़ा बयान कहा, उसका नाम लेना भी गलत है...

image

Nov 19, 2019

विनोद शर्मा : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने राष्ट्रपिता का कत्ल किया है। उसका नाम लेना भी गलत है, मूर्ति पूजा की तो बात छोड़ दीजिए। मैं पूरे घटनाक्रम की निंदा करता हूं। साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। क्योंकि महात्मा गांधी का विश्व के लोग सम्मान करते है। लेकिन हिंदू महासभा जैसे दल अपने ही देश में राष्ट्रपिता का सम्मान नही करते है। 

इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन किया है। सिंधिया ने कहा है कि मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूती देने की जरूरत है, दिग्विजय सिंह की बात से मैं सहमत हूं। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा था युवा कांग्रेस और एनएसयूआई काम नही करते है। हम लोग कब संगठन को मजबूत करते रहेगें। वैसें सिंधिया का आज एक दिवसीय दौरा है। जिसमें वे ग्वालियर में पांच हजार करोड़ रूपए के विकास कार्यों की समीक्षा करेगें। इसके साथ ही दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन और मुरैना में एक के कार्यक्रम मे शामिल होगें।