Loading...
अभी-अभी:

पुलिस स्मृति दिवस की तैयारी जोरो पर, 21 अक्टूबर को होगा आयोजन

image

Oct 19, 2016

भोपाल। राजधानी में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित  फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसएएफ) के एन तिवारी के साथ परेड आयोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएएफ के प्रधान आरक्षक रामचरण कुशवाह ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्य परेड 21 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से होगी। 

परेड में राज्यपाल  ओ पी कोहली, गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। दरअसल, 21 अक्टूबर 1959 को 16 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स में सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी सब इंसपेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। तभी चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में दस जवान शहीद को गये थे। उनकी स्मृति में यह दिवस देश की समस्त पुलिस इकाईयों मनाती हैं।  मध्यप्रदेश में इस वर्ष पांच जवान शहीद हुए हैं। शहीद जवानों में मुरैना के आरक्षक स्व.  अतिबल सिंह, प्रधान आरक्षक स्व. महेश यादव, खरगौन के प्रधान आरक्षक स्व. बसंत वर्मा, इन्दौर के उप निरीक्षक स्व.  विद्याराम दोहरे और होशंगाबाद के प्रधान आरक्षक (चालक) स्व. रिखीराम यादव है।