Loading...
अभी-अभी:

इंदौर पुलिस ने फर्जी वाहन फाइनेंसर के मुख्य आरोपियों को पकड़ा

image

Oct 19, 2016

इंदौर। शहर में आज परदेशीपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बुधवार को फर्जी दस्तावेज के आधार पर वाहन फाइनेंस करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है बाकि 2 आऱोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी तरीके से वाहन फाइनेंस करवाते थे। अब तक लगभग 20 बाइक फर्जी तरीके से फाइनेंस करवा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 बाइक बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अन्य आरोपी की तलाश में एक जांच दल भेज दिया गया है।