Loading...
अभी-अभी:

वैष्णो देवी मंदिर पर भाजपा नगर मंडल की बैठक का आयोजन

image

Feb 11, 2019

दिनेश शर्मा- वैष्णो देवी मंदिर पर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अतिथियों ने आज 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इसी दौरान आज उपाध्याक्ष जी के जीवन के कुछ पलों को याद करते हुए पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने अपना जीवन समाज और राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। यही बात उन्हें महान बनाती है। राजनीति में लगातार सक्रियता के बाद भी वह अध्ययन व लेखन के लिये समय निकालते थे। 

मंत्री जगदीश पवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग में चलने का आह्वान किया

इसी दौरान बैठक समर्पण निधि के प्रभारी प्रदेश मंत्री जगदीश पवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग में चलने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और कहा कि संगठन के आगामी कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर सफल बनाए। पेज प्रमुख जन भागीदारी अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया इसी दौरान सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित हुई।