Loading...
अभी-अभी:

अशोक नगरः मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन का विरोध, अखिल भारतीय रघुवंशी क्षत्रिय महासभा के लोगों ने जलाया पुतला

image

Oct 18, 2019

राजेश दुबे – जैसे जैसे रामजन्मभूमि की सुनवाई आगे बढ़ रही है, लोगों की आतुरता भी वैसे वैसे बढ़ रही है। दोनों पक्षों को फैसले का इन्तजार है, क्योंकि दोनों ही पक्ष अब इसे मुद्दे का समाधान चाहते हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि विवाद के केस में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन का विरोध किया गया और लोगों ने कल मध्यप्रदेश के अशोक नगर में उनका पुतला जलाया। अखिल भारतीय रघुवंशी क्षत्रिय महासभा के लोगों ने वकील राजीव धवन का पुतला दहन किया।

मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ा था रामजन्म भूमि का नक्शा

इस मौके पर अखिल भारतीय रघुवंशी क्षत्रिय महासभा के लोगों ने राजीव धवन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के रूप में राम जन्म भूमि का नक्शा फाड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की और राजीव धवन के विरोध में नारे लगाए। इस मौके पर मौजूद अखिल भारतीय रघुवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अमित रघुवंशी और विश्व हिंदू परिषद के  प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख डॉ दीपक मिश्रा ने राजीव धवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से राजीव धवन ने कल नक्शा फाड़ा यह घोर आपत्तिजनक है और इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।