Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर: इमली के पेड़ से निकलते धुंए से हैरान हुये लोग, दमकल विभाग और नगर निगम सक्रिय

image

Jan 21, 2020

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में इन दिनों एक पेड़ से निकल रहा धुंए से लोगों की उत्सुकता चरम पर है। दरअसल, यहाँ बीते दो दिनों से लोग एक इमली के पेड़ से धुंआ निकलते हुए देख रहे हैं। नगर निगम और दमकल विभाग की टीम पेड़ में लगी आग को बुझाने का प्रयास  भी कर चुकी है। किन्तु, अभी भी पेड़ से धुंआ निकल रहा है। ग्वारीघाट रोड पर स्थित इमली के पेड़ से धुआं निकलता देख लोग हैरान हैं। कुछ लोग इसे प्राकृति क्रिया मान रहे हैं, तो वहीं कुछ दूसरे लोगों ने इसे दैवीय प्रकोप मानते हुए किनारा कर लिया है।

लोग में पनप रहा अंधविश्वास

दरअसल, पेड़ से निकल रहे धुंए ने धीरे-धीरे आग का रूप ले लिया है, जिसके बाद नगर निगम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पहले टीम ने इमली के पेड़ की उन टहनियों को काटा, जहां से धुंआ निकल रहा था। इसके साथ ही दमकल के वाहनों से आग पर पानी भी डाला गया। लेकिन, कुछ घंटे बाद पेड़ से फिर धुंआ निकलना आरंभ हो गया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित निगम और दमकल की टीम ने फैसला लिया कि इमली के पेड़ को काट दिया जाए। इसके बाद पेड़ की टहनियों के साथ ही पेड़ को भी काट दिया गया। किन्तु इसके बाद भी पेड़ से धुंआ निकलता रहा। जिसके बाद अब गांव के लोगों में दबी जुबान में चर्चाएं आरंभ हो गई हैं कि पेड़ में भूत प्रेत है। यही कारण है कि पेड़ की आग बुझ नहीं रही है।