Feb 13, 2024
MP NEWS:- सरकार ने भोपाल समेत 16 नगर निगम में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का ऐलान किया है। इस समय शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की करीब 200 बसें चल रही हैं, करौंद, कोलार, शाहपुरा लेकिन महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं हैं, इस कारण उन्हें बसों में भीड़भाड़ में यात्रा करनी पड़ती है। पीक ऑवर्स में बसों में छेड़छाड़ और चोरी होती हैं। ऐसे में सुबह 10 बजे नौकरी पर जाने के लिए और शाम 6 बजे से रात 9 के बीच दफ्तर से घर वापसी के लिए सुरक्षित परिवहन जरूरी है|
वर्ष 2013 में भोपाल में महिलाओं के लिए समर्पित बस सेवा शुरू की गयी थी। NEHRU URBAN RENUAL MISSION की इन बसों का बाद में मेंटेनेंस न होने उन्को कबाड़ घोषित कर दिया गया था। यह बसें लंबे समय तक नहीं चल पाई थी और फेल हो गई थी, राजधानी में पिंक बसों के फेल होने का एक कारण यह भी हैं कि पिंक बसों में सिर्फ महिला यात्रियों को सफर करने की अनुमति थी इनमें पुरुषों के लिए कोई इंट्री नहीं थी अधिकतर महिलाएं पुरुषों के साथ ही सफर करती हैं ऐसे में बसों को सवारि नहीं मिल पाति थी|








