Loading...
अभी-अभी:

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे का ग्वालियर दौरा, मंत्री तोमर से करेंगे बातचीत

image

Nov 4, 2019

विनोद शर्मा : मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सफाई अभियान से नगरीय प्रशासन विभाग सकते में हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे और आयुक्त पी. नरहरि आज ग्वालियर के दौरे पर हैं। वह इस दौरान ग्वालियर शहर के विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था का भी जायजा ले रहे है। इसके बाद दोनों ही अधिकारी कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से बातचीत करेंगे साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग के नगरीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से निकायों में चल रही योजनाओं पर मंथन करेंगे। 

प्रमुख सचिव संजय दुबे का ग्वालियर दौरा
प्रमुख सचिव संजय दुबे का ग्वालियर शहर में दौरा सुबह से ही शुरू हो गया है। वह सबसे पहले मुरार नदी पहुंचे। जहां उन्होंने मुरार नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल वहां पहुंच गए। जहां उन्होंने मुरार नदी का कायाकल्प करने का पूरी विस्तृत रिपोर्ट यानी की डीपीआर नगर निगम के अधिकारियों के साथ संजय दुबे के सामने रखी है।

मुरार नदी का होगा कायाकल्प
संजय दुबे ने कहा है कि जो एनजीटी की गाइडलाइन है। उसके मुताबिक मुरार नदी का कायाकल्प किया जाएगा। बता दें प्रमुख सचिव संजय दुबे, पी. नरहरि ग्वालियर शहर में नगरीय प्रशासन से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी के कामों को भी देख रहे हैं। इस दौरान लापरवाही बरतने पर संजय दुबे ने निगम के अधिकारियों की जमकर फटकार भी लगाई है।