Loading...
अभी-अभी:

राजा मानसिह तोमर संगीत यूनिवर्सटी में विवादों का सिलसिला अभी भी जारी

image

Aug 1, 2018

धर्मेन्द्र शर्मा - ग्वालियर के राजा मानसिह तोमर संगीत यूनिवर्सटी में विवादों का सिलसिला जारी है इसी फेहरिस्त में यह एक और नया विवाद  जुड़ गया है जिसमें यूनिवर्सिटी की कत्थक डिपार्टमेंट के एचओडी एक छात्रा के साथ  बदसलूकी  कर रही है  जिसका  वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है  जिसके बाद प्रबंधन  जांच की बात कह रहा है वायरल वीडियो में  कत्थक विभाग की  एचओडी अंजना झा  क्लास रूम में  मोबाइल पर  बात करती हुई दिख रही है।

इस दौरान एक छात्रा ने क्लास रूम में  उनके मोबाइल पर  देर तक बात करने पर  आपत्ति जताई जिसके बाद शिक्षिका अंजना झा छात्रा पर भड़क गई  और  छात्रा से बदसलूकी  करते हुए उसे  क्लास से  बाहर निकाल दिया  उसी दौरान किसी ने इस घटना का  वीडियो बना लिया  और  सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया  जिसके बाद  विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ने वायरल वीडियो देखने के बाद  पूरे मामले की  जांच की बात कही है।

हालांकि अभी तक  किसी भी छात्रा ने  विश्व विद्यालय प्रबंधन से  बदसलूकी की शिकायत नहीं की है फिलहाल  वीडियो में छात्रा से बदसलूकी करती हुई  शिक्षिका तो साफ पहचानी जा रही है  लेकिन  छात्रा कौन है इसका  पता लगाया जा रहा है छात्रा के सामने आने के बाद मामला साफ हो सकेगा।