Loading...
अभी-अभी:

गर्भवती महिला नींद की गोलियां खाकर पहुंची राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय, कहा मेरी मौत का जिम्मेदार कानून होगा

image

Mar 6, 2019

राजेंद्र शर्मा : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में आज कलेक्टर के कार्यालय में एक गर्भवती महिला पूजा वंशकार नींद की गोलियां खा कर पहुंची। महिला पूजा का कहना है कि वह अपने ससुराल वाले से परेशान हैं आए दिन उससे मारपीट होती रहती है। ससुराल वाले उसे अपने साथ रखना नहीं चाहते जिससे वह परेशान हो चुकी है और कई बार अपने ससुराल वालों की शिकायत पुलिस से लेकर अधिकारियों तक कर चुकी है लेकिन आज तक उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई और अब वह इतनी हताश हो चुकी है कि आज महिला पूजा वंशकार की तबीयत खराब होने के बावजूद  नींद की गोलियां खा कर कलेक्टर के कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि वहां गर्भवती है।

जानकारी के अनुसार बचपन से अनाथ पूजा शुरू से ही अनाथ आश्रम में पढ़ लिखकर बढ़ी हुई वहीं पूजा का विवाह अनाथ आश्रम के द्वारा राजगढ़ के खोयरी रोड स्थित महेश सिंह बंशकार  से हुई थी लेकिन किसी बात को लेकर पति व ससुराल वाले पीड़िता पूजा से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसको लेकर वह बहुत परेशान है और बहुत बार अपने ससुराल वालों की शिकायत पुलिस से लेकर अधिकारियों से कर चुकी है। लेकिन उसकी किसी ने नही सुनी।

वहीं राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का कहना है कि महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। और उपचार के बाद पीड़िता पूजा वंशकार के साथ उनके ससुराल वालों को बैठाकर परामर्श केंद्र के द्वारा समझाइश दी जाएगी।