Loading...
अभी-अभी:

नीमच : CAA के समर्थन में उतरे शहरवासी, दशहरा मैदान से निकाली रैली

image

Jan 12, 2020

विकास राव शिंदे : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नीमच की सड़कों पर आज हजारों लोग इस कानून का समर्थन करने निकले। महा मौन रैली को लेकर दशहरा मैदान में पहले से ही पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में पुलिस अमला तैनात था। दशहरा मैदान से रैली संत समाज के मार्गदर्शन में निकली जहां इस रैली को सभी समाज संगठन सहित व्यापारियों बंधुओं का पूरा समर्थन मिला। 

शहरवासियों ने दिया कानून को समर्थन
रैली में बड़ी संख्या में शहरवासी सहित जिले भर के महिला व पुरुषों ने भाग लेकर नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन दिया। महा मौन रैली दशहरा मैदान से शुरू हुई जो घंटाघर बारादरी फव्वारा चौक कमल चौक होते हुए फोर जीरो पहुंची। जहां इसका भारत माता की आरती व जन गण मन के साथ सर्व समाज जनों ने नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन करते हुए समापन किया। 

रैली में शामिल करीब 2500 लोगों को बनाया आरोपी
बता दें कि, इस महा मौन रैली में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आधा किलो मीटर से भी ज्यादा लंबा तिरंगा लेकर निकली। साथ ही रैली के दौरान एसडीएम एसएल शाक्य, सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद रहा। वहीं जिले में धारा 144 लागू होने के चलते पुलिस ने सांसद सुधीर गुप्ता, जिले के तीनों विधायकों सहित कुल 09 लोगों पर धारा 188 में किया प्रकरण दर्ज। वहीं रैली में शामिल करीब 2500 लोगों को भी बनाया आरोपी, वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर प्रकरण दर्ज करेगी।