Mar 24, 2020
मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति द्वारा अपने पद से दिए गए त्यागपत्र को मंजूर कर लिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री प्रजापति ने कल रात नई सरकार के गठन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। श्री प्रजापति ने विधानसभा उपाध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि वे नैतिकता के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हैं। उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार करने का अनुरोध किया था।