Loading...
अभी-अभी:

भोपालः अपने ऊपर किये जा रहे तंज का साध्वी ने दिया जवाब

image

May 1, 2019

चुनावी महासंग्राम में उतरे सभी प्रत्याशी अपना-अपना जोर लगा रहे हैं। ऐसे में वाद-विवाद, प्रचार-दुष्प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप सभी का सहारा लिया जा रहा है। कहीं किसी को शिकायत है तो कहीं कोई चेतावनी दे रहा है। कोई इल्जाम लगा रहा है, तो कोई आतंक मचा रहा है। गरज ये कि मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी अपना दामन सफेद दिखा रहे हैं।

हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर विपक्ष अपनी तिकड़म लगाने में जुट गया है। अपने सो सही और दूसरे को गलत साबित करने की कोशिश में इनके बयान कभी-कभी मर्यादा पार कर जाते हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह को चेतावनी दी है। प्रज्ञा ने कहा, उनके बयान मर्यादा को पार कर गए हैं। उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है, अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा। दरअसल, मंत्री गोविंद सिंह ने मंगलवार को कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर लहार की सीधी-साधी लड़की थी। आरएसएस ने उसका ब्रेनवॉश कर बिगाड़ दिया। 

साध्वी बोली, गोविंद सिंह को राजनीति मेरे पिता ने ही सिखाई 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों ही भिंड जिले की लहार तहसील के रहने वाले हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गोविंद सिह मेरे बारे में क्या कहेंगे, उन्हें तो मेरे पिताजी ने ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया। राजनीति क्या होती है, उन्हें मेरे पिता ने ही सिखाई, यहां तक की राजनीति के मंच पर गोविंद सिंह को मेरे पिताजी ही लेकर गए थे।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह से हमारे परिवार के पारिवारिक संबंध अभी भी हैं। मैं उनसे चाचाजी कहती थी, लेकिन साध्वी बनने के बाद चाचाजी नहीं कहती। वो मुझे आंतकवादी कह चुके हैं। अब अति हो चुकी है, उन्हें चेतावनी देती हूं कि अब बर्दाश्त नहीं होगा।