Loading...
अभी-अभी:

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के दो कार्यकर्ताओं में ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

image

May 1, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर में आज भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के दो कार्यकर्ताओं वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवकों के नाम नंदी तोमर और सोनू तोमर है। पुलिस के दवारा कहा जा रहा है कि इन दोनों युवकों की पुरानी रांजिश जयवीर सिंह भदौरिया से चली आ रही थी। उसी कड़ी में आज जयवीर ने इन फायरिंग कर दी है। 

फिलहाल पुलिस ने शहर में नाकांबदी कर दी। दरअसल नंदी तोमर और सोनू तोमर प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते है, साथ ही बीजेपी के युवा मोर्चा से भी जुड़े हुए। लेकिन किसी प्रोपर्टी को लेकर जयवीर और नंदी तोमर का विवाद चल रहा था। एक बार दोनों के बीच थाने में राजीनामा भी हुआ था। लेकिन दोनों के बीच चली आ रही पुरानी अदावत खत्म नही हुई थी। आज सुबह नंदी तोमर और सोनू तोमर हजीरा के श्याम बाबा मंदिर के पास खड़े हुए थे। जिसके बाद जयवीर और मानसिंह अपनी स्कॉर्पियों से वहां आएं दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। जिसमें जयवीर और मानसिंह की तरफ फायरिंग की गयी।

बता दें कि जिसमें नंदी तोमर और सोनू तोमर बुरी तरह से घायल हो गए है। फायरिंग में नंदी तोमर के फैफड़ों और जांघ में गोली लगी है, तो वहीं सोनू को पेट में गोली लगी है। फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर है, ऐसे में पुलिस ने एतिहात के तौर पर हजीरा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।