Loading...
अभी-अभी:

सागरः अधिकारियों की नाक के नीचे चोरों ने काटे सिटी फॉरेस्ट से  चंदन के कई पेड़

image

Apr 2, 2019

विनोद आर्य- बुन्देलखण्ड के कुछ इलाकों में चंदन के पेड़ों पर चोरों की निगाहें बनी है। धीरे धीरे इनका सफाया होता जा रहा है। हाल ही में वन महकमे द्वारा बने सिटी फारेस्ट में चंदन के पेड़ चोर काट ले गए। वन अधिकारियों की नाक के नीचे यह इलाका है। सागर के लोगों को सुरक्षित वन देने और लोगों का जंगल से करीब से परिचय करवाने हेतु वन विभाग ने सिटी फॉरेस्ट बनाया था, मगर अब यही सिटी फॉरेस्ट चोरों के निशाने पर है। इसमें लगे चंदन के पेड़ों पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। बीते दो से तीन दिन के बीच चोरों ने करीब 7 से 8 चंदन के पेड़ों को काट दिया है। 

नहीं बच पाया रहे है चंदन के पेड़

दक्षिण वन मंडल के सिटी फॉरेस्ट में पंचवटी उपवन के करीब ये पेड़ अभी भी कटे हुए पड़े हैं जिन्हें देखकर लगता है कि चोरों ने पहले इन्हें काट कर डाल दिया है और बाद में वे इन्हें ले जाने वाले थे। चंदन के पेड़ों की कटाई देखकर समझ आता है कि इन्हें इत्मीनान से आरी से काटा गया है। वहीं इस बीट में दो दो सुरक्षा गार्डों के होते हुए भी चोर वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। सिटी फॉरेस्ट में आने वालों ने बताया कि वन विभाग के सुरक्षाकर्मी ही यदि कोई कटा हुआ पेड़ देखते हैं तो उस पर कार्रवाई की जगह उस पेड़ के अवशेषों को भी जड़ से अलग कर देते हैं।  जब  इस क्षेत्र के सुरक्षाकंर्मी से बात की तो उसका कहना है कि चोर आरी से पेड़ काट जाते हैं, बाद में ये चंदन के पेड़ हवा में गिर जाते हैं, जिन्हें वे उठा कर ले जाते हैं। दक्षिण वन मंडल की एसडीओ सीमा दिवेद्धी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है।

वन विभाग के लिए चुनौती बन गया है चंदन के पेड़ को बचाना

गौरतलब है कि सागर शहर के आसपास के जंगलों में चंदन के वृक्ष बड़ी तादात में पाये जाते थे जिन्हें पहले की तस्कर साफ कर चुके हैं। अब उनकी नजर कड़ी सुरक्षा वाले रिजर्व जंगल क्षेत्र में उगे इन पेड़ों पर है। इतने सुरक्षित एरिया से चोरों ने यह पेड़ काट कर एक तरह से वन विभाग को चुनौती दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि वन विभाग इन चोरों को पकड़ पाता है या फिर चंदन का नाम सागर के जंगलों से हमेशा के लिए मिट जायेगा।