Sep 1, 2018
शिवकांत सोनी - खनियाधाना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत खिरकिट में इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़वड झाला देखने को मिल रहा है यहां प्रधानमंत्री आवास तो बनाय गए पर आज तक अधूरे पड़े है यहां के सरपंच खुद हितग्राही से कहते है की शासन का आदेश है की प्रधानमंत्री आवास जितने भी बनने है वह में बनवाऊंगा नही तो आवास के रुपये लेप्स हो जायँगे।
अधिकारी भी पल्ला झड़ते नजर आये
यहां के सरपंच का बस इसी आइडिया ने सरपंच को जे सी बी मसीन ट्रेक्टर तक दिलवा दिये और 70 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास अधूरे तो कहीं बने ही नही जब इस संबंध में जब हमारी टीम ने सरपंच से बात करना चाही तो सरपंच कोई बात नही की और सोच का बहाना बना कर रफूचक्कर हो गए और ज्यादा जानकारी के लिये जब खनियाधाना जनपद पंचायत सी ई ओ नवीता शिवहरे से बात करना चाही तो सी ई ओ कैमरे के सामने तो आई और में दिखवा लेती हूं कहते हुये अपनी सीट छोड़ कर भागती नजर आई।








