Sep 1, 2018
संदीप सिंह ठाकुर - लोरमी के सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को यहां आने के बाद ही पता चलता है कि यहां सुविधाएं कम और परेशानियां ज्यादा हैं साथ ही सरकारी अस्पताल अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है जहां पर एक तरफ आज दर्जनभर महिलाओं का नसबंदी की गई है तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल परिसर में चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है।
इन अस्पतालों में न तो स्वच्छता है और नहीं अन्य सुविधाएं ठीक तरीके से मरीजों को मिल पा रही है लोरमी अस्पताल में कई जगह गंदगी रहती है जिसकी साफ-सफाई भी नहीं हो पा रही है अस्पताल में मरीजों का नहीं बल्कि, चेकअप कराने आ रहे लोगों का भी दुर्गंध से बुरा हाल है।
अस्पताल प्रबंधन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है अस्पतालों में साफ-सफाई और बिजली की समस्या बीते कई दिनों से बनी हुई है। जिसमें अस्पताल परिसर की सफाई ही ठीक से नहीं हो पा रही है। जनरल वार्ड में भी गंदगी से मरीज व उनके परिजन परेशान हो रहे है।








