Loading...
अभी-अभी:

राम मंदिर संकल्प के साथ धर्मसभा संपन्न, बजरंग दल ने शहर में निकाली विशाल वाहन रैली 

image

Dec 27, 2018

सुरेश नागर - राम मंदिर निर्माण संकल्प को लेकर विहिप, बजरंग दल द्वारा विक्र म क्लब बाराद्वारी स्थित प्रांगण में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए संघ विभाग प्रचारक तिलकराज दांगी ने कहा कि आक्रांताओ ने भारत देश पर आक्रमण कर हमारी संस्कृति, सयता को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया करोड़ो हिंदुओ की आस्था को आहत करने राममंदिर विध्वंश किया गया। लेकिन आने वाली पीढ़ी राममंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होने विश्वास दिलाया कि अब जल्द ही राममंदिर निर्माण का संकल्प पूरा होने जा रहा है।

धर्माचार्यो ने दी राममंदिर इतिहास की जानकारी

इसके अलावा नगर के धर्माचार्यो ने भी राममंदिर के इतिहास के बारे में संक्षेप में जानकारी देते हुए अपने विचार साझा किए धर्मसभा में वक्ताओ ने हिंदू समाज को एकजुट रहने और एकता को जाति पंथ के नाम पर खंडि़त करने वाले तत्वो से भी सावधान रहने की बात कही गई इसके मौके पर विभाग पदाधिकारी कपिल शर्मा, जिला संयोजक अशोक गुप्ता, मुकेश सेन, लक्की सोनी सहित बड़ी संया में समाजबंधू और विहिप, बजरंगदल कार्यकर्ता, मातृशक्ति मौजूद थी।

निकाली विशाल वाहन रैली

धर्मसभा उपरांत नगर के विशाल वाहन रेली का भी आयोजन किया गया। भगवा पताकाओ के साथ निकली वाहन रेली अपने निर्धारित मार्गो से होते हुए स्टेडियम ग्राउन्ड पहुंची जहां रेली का समापन किया गया। रेली में शामिल युवा भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। रेली का चौराहे-चौराहे पर नगरवासियो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।