Loading...
अभी-अभी:

रायसेनः स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

image

Sep 15, 2019

इलयास खान - स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी नाव से पहुंचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र। कायमपुर और बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, नाव से सांची विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम कायमपुर पहुंचे तथा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से नुकसान की जानकारी लेते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया तथा अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कर, रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा सके।

प्रशासन ने स्कूल शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में की भारी चूक

यहां पर प्रशासन ने स्कूल शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में भारी चूक की बिना लाइफ जैकेट के ओर बिना कोई सुरक्षा के ही नाव में बिठा दिया। यहां पर मंत्री जी की सुरक्षा में प्रशासन की घोर लापरवाही सामने दिखाई दी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ चौधरी ने प्रभावितों से चर्चा करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार उनके साथ हैं और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जिन किसानों तथा ग्रामीणों का नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सांची श्री सुनील प्रभास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। दरअसल हलाली डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्राम जलमग्न हो गए हैं। जिसमें लोगों का भारी नुकसान हुआ है और खेतों में पानी भरने से लाखों रुपए की फसल नष्ट हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी ने बाढ़ पीड़ित ग्राम कायमपुर और निनोद पहुंचे, बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की।